शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पुरानी तहसील के पीछे एक युवक की चार लोगों ने मारपीट कर दी। आवेदन पुत्र अतीक खान निवासी साइंस कॉलेज के सामने फिजीकल ने बताया कि 30 सितंबर को वह किसी काम से जा रहा था तभी पुरानी तहसील के पीछे उसे मनीष नाजगढ़ निवासी शिवपुरी, नवनीत वर्मा निवासी सोन-चिरैया होटल के पास, नितिन रजक निवासी दौलतसिंह के होटल के पीछे फिजीकल, सतीश उर्फ पंडा रजक निवासी फिजीकल आए और उससे रुपए मांगने लगे। जब रुपए देने से मना किया तो सभी ने गाली-गलौंज कर लात-घूसों से मारपीट कर दी। बाद में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment