Press "Enter" to skip to content

कलयुगी बेटे ने वृद्ध माता-पिता को निकाला घर से, पुलिस ने दर्ज किया केस / Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हर्सरा में रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वृद्ध माता-पिता थाने पहुंचे और थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध मर्दन लोधी (68) निवासी हर्सरा ने बताया कि उसका पुत्र सिरनाम लोेधी आए दिन उनकी मारपीट करता है तथा खाने-पीने को भी नहीं देता। बीते रेाज तो हद हो गई। बेटै ने मारपीट कर हमें घर से बेघर कर दिया। घर से बेघर होने के बाद दोनों वृद्ध दंपत्ति थाने आए और मामले में पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए वृद्ध मर्दन की शिकायत पर सिरनाम लोधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!