Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी शिवपुरी में मनाया गया 43वां स्थापना दिवस समारोह / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. में आज दूरसंचार वाहिनी का 43वां स्थापना दिवस समरोह मनाया गया समारोह की शुरूआत राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, द्वारा सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी, तत्पश्चात् उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य परेड की सलामी ली गयी। इस अवसर पर परेड की कमान श्री प्रकाश भूषण झा, उपसेनानी (जीडी ) द्वारा संभाली गयी।  
राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दूरसंचार वाहिनी की स्थापना 30 सितम्बर 1978 को शिवपुरी में की गयी थी। विगत वर्षों में वाहिनी द्वारा ऑपरेशनल एवं प्रशासनिक कार्यों में सरहानीय कार्य का ब्यौरा बताया गया जिसमें उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.08.2018 को शिवपुरी ग्वालियर सीमा के पास स्थित सुल्तानगढ़ एवं दिनांक 08.09.2018 को मड़ीखेड़ा बांध में स्थित कल्याणपुर में आये जल प्रपात में दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी के पदाधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जान माल की हानि को बचाया गया। दूरसंचार वाहिनी बल में प्रयोग हेतु नवीन तकनीक के दूरसंचार उपकरणों की खरीद एवं प्रबंध का कार्य करती है तथा इनसे संबंधित प्रशिक्षण दूरसंचार संवर्ग के पदाधिकारियों को देकर किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए निपुण बनाती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भी दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. द्वारा उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में स्थानीय लोगों के मध्य स्वच्छता मिशन को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम जैसे प्लोगिंग, स्वच्छता अभियान, भाषण प्रतियोगिता एवं मुफ्त चिकित्सा जांच कैम्प भी विगत दिनों में आयोजित की गयी है जिससे स्थानीय लोगों में आई.टी.बी.पी के प्रति सहयोग एवं सौहार्द की भावना जागरूक हुई है ।  
आज के इस समारोह में राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक द्वारा वाहिनी प्रागंण में उपस्थित समस्त पदाधिकारियो एवं शिवपुरी के स्थानीय लोगों को भी शुभकामनाएं दी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!