Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : बेटे ने पत्थर पटककर कर दी मां की हत्या , बेटा हैं मानसिक रूप से विक्षिप्त / Shivpuri News

शिवपुरी। अभी-अभी देेहात थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जाता है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। मां की हत्या करने के बाद वह लाश के पास में खड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर उसे मेडीकल के लिए भिजवा दिया है। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शहर के पुरानी शिवपुरी इलाके के काजी मोहल्ला में गुरूवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक वृद्धा की लाश घर पर पड़ी थी। बताया जाता है कि वृद्धा ताहिरा (60) को उसके पुत्र आरिफ उर्फ नूरी ने पत्थर पटककर मार डाला। मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
मानसिक रूप से विक्षिप्त है हत्या करने वाला पुत्र
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने उन्हें जानकारी दी कि आरिफ की मानसिक िस्थति ठीक नहीं है। वह कई सालों से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहा है। आज सुबह उसने अपनी मां के ऊपर भारी पत्थर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरिफ वहीं घूमता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औेर युवक को गिरफ्तार कर उसे मेडिकल टेेस्ट के लिए भिजवाया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!