Press "Enter" to skip to content

शारीरिक फिटनेस के लिए आवश्यक है फिट इंडिया मूवमेंट : आईजी मूलचंद पंवार / Shivpuri News

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सीआरपीएफ सीआईएटी जवानों ने फिटनेस को लेकर निकाली मैराथन रैली 
शिवपुरी। शारीरिक फिटनसे के लिए आवश्यक है फिट इंडिया मूवमेंट जिसका संदेश प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने भी दिया और इसका उद्देश्य न सिर्फ फोर्स के जवानों को फिट रखना है बल्कि स्थानीय लोगों को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। जिस तरह से आजकल लोगों का रहन-सहन और खान-पान है उसको देखते हुए शारीरिक फिटनेस बनाए रखना रख पाना बड़ा मुश्किल कार्य हो गया है इसलिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना अनिवार्य हो गया है। उक्त उद्गार प्रकट किए सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के आईजी मूलचंद पंवार ने जो स्थानीय पोलोग्राउण्ड परिसर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शुरू होने वाली मैराथन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर रहे थे। 
इस मैराथन दौड़ में सीआरएफ सीआईएटी के करीब 4 सैकड़ा जवान शामिल हुए जिन्होंने कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मास्क एवं दो गज की दूरी के साथ इस दौड़ में भागीदारी की। यहां बता दें कि यह कार्यक्रम बीती 29/08/2020 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए किया गया है जिसमें इस वर्ष सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ  शिवपुरी के प्राचार्य मूलचंद पवार एपी.एम.जी, आईजीपी द्वारा प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए नारे ‘मैं फिट तो इंडिया फिटÓ को दोहराते हुए इस अभियान की शुरुआत की। इस मैराथन में संस्थान के कमांडेंट सुरेश कुमार यादव, द्वितीय कमान अधिकारी पंकज चौधरी, उप कमांडेंट अनिल कुमार, उप कमांडेंट अलख शुक्ला एवं संस्थान के अधिकारियों सहित सभी कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
इस पूरे अभियान का एकमात्र उद्देश्य फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक बनाते हुए फिट इंडिया मूवमेंट को लोगों के दिनचर्या में आत्मसात करना है। रन फॉर फिट अभियान शिवपुरी की यह मैराथन रैली पोलो ग्राउंड से शुरु होकर माधव चौक एवं एबी रोड होते हुए सी आई टी स्कूल सीआरपीएफ  शिवपुरी में पहुंचकर संपन्न हुई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!