Press "Enter" to skip to content

पिता से सीखी नर सेवा नारायण सेवा, गुल्लक फोड़कर किया दान, अब मिला पुरस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना महामारी में अपनी गुल्लक फोड़कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में  एक छोटी सी मदद करने वाले नन्हे हाथों को अब पुरस्कार से नवाजा गया है। नर सेवा नारायण सेवा का गुण अपने पिता से सीखा। फिर उसी संकल्प के साथ मासूम सर्वज्ञ पुत्र देवेंद्र शर्मा ने कोरोना के उस दौर में अपनी गुल्लक फोड़ी थी जब देश ही नहीं विश्व भर में दहशत थी। कोई किसी की मदद के लिए आगे तक नहीं आ रहा था। सर्वज्ञ ने तब सीएम फंड के लिए 21000 दान में दिए थे। प्रशासन की ओर से सीईओ जिला पंचायत एचपी वर्मा ने बीते रोज सर्वज्ञ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चे का मनोवल बढ़ाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!