Press "Enter" to skip to content

लापरवाही : कोरोना से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल के मुख्य हॉल में रखा रहा शव / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में आए दिन लापरवाही सामने आ रही है। इस बार कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई तोे उसके शव को अस्पताल के मुख्य हॉल में रखा रहा। यह शव करीब दो घंटे तक रखा रहा। इस घटना में अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 
 जानकारी के अनुसार कोरोना मरीज सतीश (65) पुत्र हजारीलाल सेन निवासी नबाव साहब रोड शिवपुरी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर 3:15 बजे मौत हो गई। किसी कर्मचारी ने शव लाकर पांच मंजिला नई बिल्डिंग के मैन हॉल में स्ट्रेचर सहित लाकर रख दिया। करीब दो घंटे तक शव रखा रहने के बाद नगर पालिका की गाड़ी शाम 6:30 बजे आई और शव मुक्तिधाम ले गई।
मामले में कोविड.19 व्यवस्था में लगे जिम्मेदार अफसर नगर पालिका के कर्मचारियों पर जिम्मेदारी डालकर बचने का प्रयास करते दिखे। बता दें कि कोविड मरीजों और शव को लाने व ले जाने के लिए पीछे अलग गेट की व्यवस्था है। इसके बाद भी मृतक के शव को मैन हॉल में लाकर रख दिया। वहीं डॉ केबी वर्मा, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज शिवपुरी का कहना है कि कोरोना से मरीज की मौत हो जाने पर नगर पालिका को सूचना भिजवा दी थी। लगता है कि उनके कर्मचारी ने आकर शव हॉल में रख दिया। कोरोना से मौत होने पर शव को हॉल में नहीं रखना चाहिए था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!