Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से युवक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्वालियर वायपास पर एक तेज रफ्तार कार ने युवक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक जमीन पर गिर गया औेर चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
नरेंद्र पुत्र रामचरण जाटव निवासी करोंदी कॉलोनी ने बताया कि उसका पुत्र प्रेेम जाटव 2 अक्टूबर को शाम के समय अपने घर आ रहा था तभी सोन-चिरैया होेटल के सामने कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रेम जाटव घायल हो गया और उसके शरीर पर मूंदी चोेटें आई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!