Press "Enter" to skip to content

दुकान पर समान लेने आए युवक ने बोला सरिए से हमला, एक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के शक्तिपुरम खुड़ा में एक दुकान पर सामान लेने आए युवक ने विवाद करते हुए सरिए से हमला बोल दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तथा मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचेना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार महेश पुत्र अंतूराम जाटव निवासी शक्तिपुरम खुड़ा ने बताया कि 3 अक्टूबर को रात के 9 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाला अरूण जाटव उसके छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी जाटव की दुकान पर आया था। यहां उसका लख्मी के बेटे ईशु का विवाद हो गया। आवाज सुनकर जब मैं बाहर आया तो अरूण गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना रिया तो उसने सरिए से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मामले में फरियादी की शिकायत पर अरूण जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!