बदरवास पुलिस ने 6 साल से फरार स्थाई वारण्टी को दबोचा / Badarwas News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 03.10.20 को थाना प्रभारी बदरवास उनि. उमेश उपाध्याय के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना बदरवास के एक अपराध में पिछले 6 साल से फरार स्थाई वारण्टी नैनकराम पुत्र जनक सिंह भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम झिरना को अटलपुर नाके से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बदरवास उनि. उमेश उपाध्याय एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित खबरें