Press "Enter" to skip to content

गृहक्लेश से परेशान पत्नी ने लगा ली फांसी, घबराया पति भी झूल गया फांसी पर / Kolaras News

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली गायत्री कॉलोनी में रविवार की शाम एक विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद सोमवार को उसके पति ने भी फांसी लगा ली।  
गायत्री कॉलोनी में रहने वाले रामकुमार पुत्र रामअवतार रावत की पत्नी रोशनी धाकड़ ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगा ली। इस घटना के बाद विवाहिता के मायके से जीजा पहुंचे और पति रामकुमार पर मामला दर्ज करने का प्रेशर बनाते हुए थाने में दहेज एक्ट का केस दर्ज करवाने का आवेदन दिया। इन सबसे घबराए रामकुमार ने रविवार की रात कोलारस के कब्रिस्तान रोड पर िस्थत एक पीपल के पेेड़ पर गमछे से फंदा बना फांसी लगा ली। सुबह जब लोग निकले तो उन्होंने लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!