Press "Enter" to skip to content

साहब….! 10 साल से तो किसी ने नहीं टोका, फिर आप क्यों हटवा रहे हो चिन्ह / Shivpuri News

आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 6 वाहन चालकों के काटे चालान
शिवपुरी। जिले में आचार संहिता लगते ही यातायात विभाग द्वारा लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। एसपी राजेशसिंह चंदेल व एएसपी प्रवीश कुमार भूरिया के निर्देशन व एसडीओेपी सुधीरसिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में यातायत प्रभारी नीतू अवस्थी एवं सूबेदार भानू प्रतापसिंह व उनकी टीम द्वारा गुरूद्वारा चौराहा व माधव चौक पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कमलागंज में मेडीकल की दुकान करने वाले अपनी कार से निकले तो उन्हें यातायात विभाग द्वारा रोका गया। उनकी कार पर कमल का चिन्ह बना हुआ था। जिस पर जब सूबेदार भानू प्रतापसिंह ने हटाने की बात कही तो उनका कहना था साहब…! 10 साल से यह हमारी कार पर लगा हुआ है। आज तक कई चुनाव हो गए लेकिन किसी ने हमें नहीं टोका। फिर आप क्यूं रोक रहे हैं। जिस पर भानू प्रतापसिंह ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है और आप पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद 500 रुपए का चालान काटकर कमल के निशान को हटाया गया। कार चालक का नाम जयप्रकाश पुत्र नरहरि गुप्ता निवासी आदर्श नगर हैं। इस दौरान करीब 6 चालान काटे गए। भानू प्रतापसिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान यातायात विभाग के आरक्षक कमल किशोर कबीर, जगदेश, महेश लोधी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!