Press "Enter" to skip to content

अटल सागर से मछलियों का शिकार कर ले जा रहा शिकारी पकड़ा, 250 किलो सुखान मछली जब्त / Narwar News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक मछली शिकारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से 250 किलो सुखान मछली जब्त की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
अनिल सिंधे पुत्र शिवाजीरावत सिंधे निवासी क्षेत्रीय प्रबंधक अटल सागर नरवर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक द्वारा मछली का शिकार कर उसे बेचने जा रहा हैै। मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीच की पहाडियो के सफेद माता के पास किनारा खोढन से युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से 10 बोरी प्लास्टिक की जब्त की जिसमें 250 किलोगाम सुखान मछली भरी हुई थी। इन मछलियों की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने क्षेेत्रीय प्रबंधक अटल सागर की शिकायत पर विजय पुत्र सूरतिया जाटव निवासी हर्सी थाना बेलगढ़ा के खिलाफ फिशरीज एक्ट एवं मप्र मत्स्य क्षेत्र की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!