Press "Enter" to skip to content

चुनाव तक अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने जिले में विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
उक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अतिआवश्यक होने पर चिकित्सा के आधार पर अवकाश हेतु आवेदन पत्र मेडीकल बोर्ड के प्रमाण पत्र सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा। ड्यूटी परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाया जाता है। 
यदि आवश्यक होने पर ड्यूटी परिवर्तन हेतु कार्यालय प्रमुख के माध्यम से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रस्ताव दिया जाएगा। अवकाश के आवेदन पत्र कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रमाणित होना चाहिए कि अवकाश की तिथि अपरिहार्य एवं न्यूनतम आवश्यक की अनुशंसा की जाती है, जिससे निर्वाचन कार्य प्रभावित न हो। अवकाश अवधि पश्चात संबंधित की वापसी सुनिश्चित की जाए। अवकाश पर मुख्यालय छोड़ने एवं ड्यूटी परिवर्तन की स्थिति में सही विकल्प कार्यालय प्रमुख द्वारा दिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!