Press "Enter" to skip to content

विद्यार्थी परिषद ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई शिवपुरी ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश तिथि आगे बढ़ाने व ऑनलाइन पंजीयन शुरु करने हेतू उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नाम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमे नगर मंत्री विवेक धाकड़ ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग कि वर्तमान समय में रुक जाना नहीं योजना एवं पूरक परीक्षा से जो विधार्थी उतीर्णं हुवे है ऐसे छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया बंद होने के कारण हजारों छात्रों का पंजीयन नहीं हो पाया जिससे कई ना कई छात्रों प्रवेश से वंचित होते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे छात्र अपनी आगे के भविष्य व पढ़ाई को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मांग कि तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर प्रवेश तिथि आगे बढ़ाई जाए साथ ही प्रवेश सीट में वृद्धि की जाए।
आगे अभाविप ने बताया प्रदेश के अधिकांश शासकीय महाविद्यालयो में सीमित संकाय संचालित है ऐसे में विद्यार्थियों को अपने रुचि अनुसार कोर्स करने से वंचित रह जाते हैं, ऐसे महाविद्यालयों में आवश्यकता संकाय शुरू किया जाये।
अभाविप ने कहा कि जिन विद्यार्थियों कि ओपन बुक्स परीक्षा आयोजित हुई है ऐसे विद्यार्थी को अगली कक्षा में प्रवेश लेने पर उन छात्रो को मेरिट सूची में अंत में रखा गया है जबकी कम अंक प्राप्त विद्यार्थियों को जो क्लिर है उन्हे मेरिट सूची में प्रथम स्थान दिया जा रहा है इसीलिए मेरिट सूची कि विसंगतियां में सुधार कर अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाए ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की छात्रो की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए छात्र हित में तत्काल प्रभाव से समस्याओं का समाधान करें।
मांग पूरी ना होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से जिला विद्यार्थी विस्तारक सत्यम वर्मा, जिला संयोजक मयंक राठौर, नगर मंत्री विवेक धाकड़, वेदांश सविता, आदित्य पाठक, देवेश धानुक, राहुल पड़रिया, विक्की जैन, सुक्रत शर्मा, प्रियांश दुबे, अविनाश समाधियां, सचिन सारस्वत, संदीप शर्मा, रत्नेश तिवारी, पवन, भव्यांश श्रीवास्तव, आदित्य राठौर, हिमाद्री मौर्य, श्रेया शर्मा, यशी राजपूत, राधिका के साथ दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!