Press "Enter" to skip to content

दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई बढ़ाने व पर्याप्त स्थान देने पर मप्र सरकार के प्रति बजरंगदल व विहिप ने माना आभार / Shivpuri News

शिवपुरी। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आगामी समय में मनाए जाने वाले नवदुर्गा महोत्सव को ध्यान में रखतें हुए माननीय मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को सौंपा था। जिस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा का पाण्डाल एवं प्रतिमा की ऊंचाई पर लगा 6 फीट का प्रतिबंध खत्म करते हुए नए आदेश जारी किए है जिसके तहत अब प्रतिमा ऊंची भी हो सकेगी और पाण्डाल के लिए पर्याप्त स्थान भी मिल सकेगा। यह नए आदेश जारी होने पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव के साथ विभाग संयोजक नरेश ओझा, जिला मंत्री विनोदपुरी गोस्वामी व जिला संयोजक अखिल प्रताप सिंह, जिला अखाड़ा सहप्रमुख राज कर्मावत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश यादव रमेश कुश्वाह नगर मंत्री, सचिन मांझी नगर सह संयोजक, आकाश कुशवाह नगर गौरक्षा प्रमुख सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आभार ज्ञापित किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!