Press "Enter" to skip to content

साहब…! पुलिस में केस दर्ज फिर भी नहीं हो रही आरोपितों की गिरफ्तारी / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम खैरोना के रहने वाले जगनाराम जाटव व कलावती ने आज एसपी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में
बताया कि 11 सितंबर की शाम जब वह अपने घर राशन का सामान लेकर आया था और वह घर के बाहर शौच कर रहा था। तभी वहां से रामबाबू पुत्र गणेशराम शिवहरे, राहुल पुत्र रामबाबू शिवहरे निवासी ग्राम खैरोना थाना भौंती निकले और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी व पत्थरों से मारपीट कर दी। शोेर सुनकर भाभी कलावती बचानेेे आई तो उसकी भी मारपीट कर दी। घटना के बाद वह खोड़ चौकी पहुंचे और मामले में शिकायत की लेकिन आज तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई। साहब…! अब आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं अत: जल्द गिरफ्तारी की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!