शिवपुरी। आचार संहिता लागू होने के चलते पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी एवं सूबेदार प्रियंका घोष ने यातायात महकमे के साथ आज कोर्ट रोड पर दुकानदारों को समझाईस देकर सामान रोड से हटवाया। साथ ही दुकानदारों को मास्क लगाने को भी कहा गया और आगे के लिए समझाईस दी गई कि अगर अब सामान दुकान के बाहर रखा हुआ पाया गया तो चालानी कार्यवाही की जाएगी।






Be First to Comment