Press "Enter" to skip to content

बजरंगदल का स्थापना दिवस श्री राम को माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण कर मनाया / Shivpuri News

शिवपुरी। बजरंगदल शिवपुरी द्वारा बजरंगदल की स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता को केंद्र में रखकर बजरंग दल शिवपुरी के आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं की बस्ती महल सराय में स्थित कालीमाता मंदिर पर भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं प्रसाद वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर विभाग मंत्री संजय शर्मा,  कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हरिशंकर दुबे, जिला संयोजकअखिल प्रताप सिंह, जिला अखाड़ा प्रमुख कल्लू कुशवाह ,जिला सह अखाड़ा प्रमुख सुरेंद्र कुशवाह, नगर मंत्री रमेश कुशवाह, नगर संयोजक निहाल कोड़े, दोनों नगर सह संयोजक सुनील राठौर और सचिन मांझी, नगर गौरक्षा प्रमुख आकाश कुशवाह,शशांक चौहान केशव शर्मा,राकेश रावत, अमन बाथम ,संतोष कुशवाहऔर सागर आदिवासी, राकेश आदिवासी और अन्य आदिवासी बंधु उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!