Press "Enter" to skip to content

मुदगल के खेत से तोड़ रहे थे टमाटर, रोका तो कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत दर्रोनी में एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। युवक ने खेत में आरोपितों को टमाटर तोड़ने से रोका था इसी बात को लेकर उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रामकुमार पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी मुदगल कॉलोनी मनियर शिवपुरी ने बताया कि वह 10 अक्टूबर को राजेंद्र मुदगल के खेत में थ्रेसर लगाने दर्रोनी रोेड वाले खेत पर गया था तो उसने देखा कि राजेंद्र मुदगल के खेत में विल्ला जाटव, राजेश जाटव, कालू जाट, काका जाट निवासी दर्रोनी रोड चौराहा टमाटर तोड़ रहे थे। जिस पर मैंने उन्हें रोका तो गाली-गलौंज करने लगे और मारपीट कर दी। घटना की शिकायत युवक ने थाने में की जहां आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!