Press "Enter" to skip to content

रास्ते से निकलने पर युवक की मारपीट, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रिजौदा में एक युवक की रास्ते से निकलने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रामू पुत्र रमेश परिहार निवासी ग्राम रिजौदा ने बताया कि शनिवार को जब वह नवल किशोर राठौर के घर केे सामने आम रास्ते से निकल रहा था उसका नबल किशोर, गोपाल सेन, अंंकित सेन, गोविंदा राठौर ने रास्ता रोक लिया और कहा कि इस रास्ते से आज के बाद नहीं निकलना। जिस पर मैंने कहा सरकारी रास्ता है इसी बात को लेकर वह उसके साथ जाति सूचक गालियां देने लगे। जब गाली देने से रोका तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!