अपराध : कलयुगी पिता छोटी बेटी के साथ किया गलत काम, बड़ी से छेड़छाड़ / Rannod News

रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र में पिता ने छोटी बेटी के साथ गलत काम करने और बड़ी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार रन्नौद के एक गांव में निवासी दो लड़कियों ने अपनी मां के साथ थाने में आकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़तों ने बताया कि आरोपी पिता ने बड़ी बेटी के साथ रात में छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद वह मां के पास गई और पिता की हरकत के बारे में बताया। लेकिन मां ने कहा कि अभी सो जाओ, सुबह इस मामले पर बात करेंगे। पीड़िता ने छोटी बहन को बताया तो उसने खुलासा किया कि पिता ने एक साल पहले उसके साथ भी गलत काम किया था। फिलहाल दोनों बहनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित खबरें