Press "Enter" to skip to content

दहेज प्रताड़ना : खनियांधााना मेें विनीता तो दिनारा मेें वंदना को ससुरालियों ने किया दहेेज के लिए प्रताड़ित / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत ग्राम रेड्डी चौराहा में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मैना उर्फ विनीता लोधी ने बताया कि उसकी शादी मनोेहर उर्फ सेधलाल लोधी के साथ हुई। शादी के कुछ समय बाद पति व ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगेे। जब दहेज लाने से मना किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला पिता के यहां पहुंचे औेर थानेे में जाकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मनोहर लोधी, वीरन लाेधी, सेवालाल लोधी, सुरजाबाई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
वहीं दिनारा में रहने वाली महिला वंदना जाटव ने ससुरालीजन रामकिशन अहिरवार, फूलबती बाई, नरेश, प्रीति निवासी चौेवयाना मोहल्ला संतोषी माता मंदिर केे पीछे तालवेहट पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। वंदना ने बताया कि उसके ससुरालीजन आए दिन उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे जब दहेज लाने सेे मना किया तो घर से भगा दिया। घर आने के बाद उसने पिता को मामले की जानकारी दी औेर थाने में केस दर्ज कवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!