Press "Enter" to skip to content

भाजपा प्रत्याशी के पुत्र पुष्पेंद्र जाटव का यातायात ने काटा चालान / Shivpuri News

बिना मास्क के समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आ गए थे, यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी की कार्रवाई
शिवपुरी। गुरूवार को करैरा से भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट आए थे। जसमंत जाटव के साथ पुत्र पुष्पेंद्र जाटव व उनके समर्थक भी साथ में थे। इसी दौरान मास्क न लगाने को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पुत्र का यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने चालान काट डाला। मामले को लेकर जब मीडिया ने पुष्पेंद्र जाटव से सवाल किए तो उनका कहना था कि वह व उनके समर्थक बिना मास्क के थे जिस पर उनका व समर्थकों का चालान काटा गया। वहीं जब समर्थकों द्वारा चालान को लेकर विवाद के बारेे में पूछा तो प्रत्याशी पुत्र पुष्पेंद्र जाटव ने कहा कि वह उनके समर्थक नहीं थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!