Press "Enter" to skip to content

संक्षिप्त सेवा सप्ताह के तहत कोरोना थीम पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन / Shivpuri News

लायन्स व लायनेस क्लब साउथ ने संक्षिप्त सेवा सप्ताह में कोरोना को लेकर बच्चोे को किया जागरूक 
शिवपुरी। कोरोना काल में किस प्रकार लोगों ने अपने जीवन को बदलते परिवेश में समायोजित किया और उसी परिवेश में कोरोना काल का पालन करते हुए घर में रहकर किस प्रकार से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया कुछ इसी तरह के दृश्यों को लेकर समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा कोरोना काल में मनाए जा रहे संक्षिप्त सेवा सप्ताह के तहत कोरोना थीम पर ही पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक चित्र अपने कागज पर उकेरे और कोरोना काल में बच्चों ने भी जागरूकता का संदेश अपनी चित्रकला के माध्यम से जन-मानस को दिया। इस पर संस्था के द्वारा इन बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरूस्कृत भी किया गया। 
इसके साथ ही लॉयन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ  द्वारा सेवा सप्ताह  में पीस पोस्टर के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ब’चों को पीस कोविड-19 वॉटर कंजर्वेशन टॉपिक दिए गए जिस पर सभी प्रतिभागी ब’चो को उत्साहवर्धन के पुरूस्कार दिए गए।  इस दौरान लायन्स साउथ अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ सांखला व कोषाध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल (बंटी) व लायनेस क्लब साउथ की अध्यक्ष सीमा गोयल व सचिव प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी व एरिया ऑफिसर रूचि जैन के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमेंं आधा सैकड़ा से अधिक बचचों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट चित्रकला का प्रदर्शन किया। इस बार का यह सेवा सप्ताह लायन्स व लायनेस साउथ ने कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!