Press "Enter" to skip to content

मध्य देशीय अग्रवाल समाज में फूट डालने का प्रयास , कल के कार्यक्रम को लेकर / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के मध्य देशीय अग्रवाल समाज द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को अग्रसेन जयंती का आयोजन किया जा रहा है जो कि प्रतिवर्ष किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष कोविड-19 के नियमों के कारण कार्यक्रम को बहुत सीमित संख्या में ही कराया जा रहा है इस कार्यक्रम को लेकर हरि बल्लभ बंसल द्वारा एक व्हाट्सएप मैसेज समाज के ग्रुपो में डाला जा रहा है जिससे समाज मे फ़ूट की स्थिति निर्मित हो गई क्योंकि कोविड 19  के कारण कोई भी समाज की जनरल मीटिंग ऑर्गेनाइज हो पाना संभव नहीं है किसी भी तरीके का सामाजिक चुनाव हो पाना भी आज की परिस्थितियों में संभव नहीं है ।
जब इस संबंध में हमने हरि बल्लभ बंसल से बात की उनका कहना था जो मेरे द्वारा कोई मैसेज नहीं डाला गया है आज की परिस्थितियों में कोई भी मीटिंग कराना बिना परमिशन के पॉसिबल नहीं है मेरे को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है मैं कोई भी जानकारी अध्यक्ष जी से लेकर आपको सुबह बताता हूं ।।
इस संबंध में जब हमने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल से बात की तो उनका कहना था कोविड 19 के नियमों के कारण अभी जनरल मीटिंग या चुनाव संभव नहीं है इस वजह से अग्रसेन जयंती पर एक शार्ट कार्यक्रम लगभग 100 लोगों का कल अग्रवाल धर्मशाला में रखा गया है ।।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!