Press "Enter" to skip to content

मकान निर्माण के लिए 11 केवी की लाइन में फसाई बल्ली, टूटकर जमीन पर गिरी, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत सोन चिरैया रोड स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान के पास से गुजरी 11 केवी की लाइन टूटकर नीचे आ गिरी। बताया जाता है कि मकान निर्माण के दौरान लाइन आ रही थी जिसे दूर करने के लिए जब बल्ली फसाई तो तार टूटकर नीचे आ गिरा। तार के टूट जाने से आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। 
बिजली कंपनी के अधिकारी जेएम श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि भवन निर्माण के लिए बिजली के तार को अवैध ढंग से बल्ली फंसाकर दूर किया गया था, जिसके नतीजे में चालू लाइन का तार टूट कर जमीन पर आ गिरा। अधिकारियों ने पहले फाल्ट ठीक करवाया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, कि भवन के मालिक  महेंद्र शिवहरे के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!