Press "Enter" to skip to content

जिला हॉकी एसोसिएशन संघ की बैठक आयोजित ,कांग्रेस के नव नियुक्त जिला महामंत्री साहब सिंह कुशवाह का हुआ स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला हॉकी एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा वार्षिक आम सभा बैठक 2020-21 का आयोजन ठाकुर बाबा मंदिर परिसर मैं किया गया, जिसका उदेश्य वर्ष भर चले एवं  आगामी खेल गतिविधियों का प्रबंधन एवं नवीन सत्र के खेल आयोजन के सम्बन्ध में हॉकी इंडिया द्वारा निर्देशित नवीन खेल प्रारूप सत्र 2020-21 में कोविड.19 को ध्यान में रखते हुए खेल आयोजन एवं प्रतियोगिता स्थल एवं जिला हॉकी संघ शिवपुरी द्वारा नवीन खेल प्रबन्धन समितियों का नवीनीकरण एवं समस्त पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा संघ को योगदान सम्बन्धी विषयों पर विचार विमर्श किया गया। जिला हॉकी एसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया की शेष रहेसत्र में कोविड.19 की महामारी को देखते हुए अपने स्वस्थ्य एवं खेल शारीरिक फिटनेस पर ही अधिक जोर दिया जाए। जिला हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह को जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के महामंत्री नियुक्त किये जाने पर बधाई दी गई। बधाई देने वालों में जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव वकार रोहिला, कोषाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, सह सचिव उबेर आदिल, सदस्य माणिक जैन, सुश्री शुभ्रा चतुर्वेदी, अधिवक्ता अजीत सिंह यादव, मृदुल शर्मा एचओडी स्पोेर्टस हैप्पी डेज स्कूल, पवन शर्मा एवं राहुल नरवरिया साहूजी महाराज हॉकी अकादमी आदि सदस्यों द्वारा बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!