Press "Enter" to skip to content

कोरोना काल में मनाई जा रही महाराजा अग्रसेन जयंती, ऑनलाईन आयोजित हुई प्रतियोगिताएं / Shivpuri News

संक्षेप कार्यक्रम के तहत 41 यूनिट का किया रक्तदान
शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा इस बार इतिहास में पहली बार बिना किसी उत्साह के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जा रही है। कोरोना काल और आदर्श आचार संहिता चुनाव के दृष्टिगत समाजजनों ने निर्णय लिया कि वर्तमान हालातों में सामूहिक रूप से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाया जाना समाजहित में उचित नहीं है इसलिए शासन के नियम निर्देशों का पालन करना और अन्य लोगों को भी करवाना यह मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का प्रयास है। इसलिए संक्षेप में महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ऑनलाईन डांसिंग, सिंगिग व अन्य कार्यक्रमों का आयेाजन किया गया है जिसमें कई प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराकर इसमें भाग लिया। वहीं महाराजा अग्रसेन जयंती के एक दिन पूर्व शुक्रवार को मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल व समस्त कार्यकारिणी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 41 यूनिट रक्तदान कर महाराजा अग्रसेन जयंती को यह कार्यक्रम समर्पित किया। 
 
जिला चिकित्सालय की रक्तकोष टीम भी इस अवसर पर मौजूद रही जिसमें ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर डॉ.दीप्ति गुप्ता सहित उनकी रक्तकोष की टीम जिसमें रक्तकोष प्रभारी भानु रैकवार, क्रांति शर्मा, बली अहिरवार, योगेश दुबे भी शामिल रहे जिनका स्वागत-सम्मान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर के संयोजक राजेश सिंघल, अमित गोयल सेठ अग्रवाल समाज शिवपुरी व शुभम गर्ग मामा सहमंत्री व प्रदेश मंत्री अग्रवाल महासभा रहे जिनके निर्देशन में यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर महिलाओं ने भी रक्तदान में अपनी दिलचस्पी दिखाई और महिलाओं ने भी रक्तदान कर इस आयोजन में अपना योगदान दिया। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति कोरेाना काल की चल रही है और करैरा व पोहरी में विधानसभा उप चुनाव होने के चलते आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील रूप से लागू है। इन हालातों में सार्वजनिक कोई आयोजन ना करते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और अब 17 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रात: 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक महाराजा अग्रसेन पूजन-आरती कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!