Press "Enter" to skip to content

अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन की आरती में शामिल हुए समाज बंधु / Shivpuri News

प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, समाजजनों ने संक्षेप रूप में मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती
शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा इस बार इतिहास में पहली बार बिना किसी उत्साह के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। कोरोना काल और आदर्श आचार संहिता चुनाव के दृष्टिगत समाजजनों ने निर्णय लिया कि वर्तमान हालातो में सामूहिक रूप से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाया जाना समाजहित में उचित नहीं है इसलिए शासन के नियम निर्देशों का पालन करना और अन्य लोगों को भी करवाना यह मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का प्रयास है। इसलिए संक्षेप में महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया जिसमें ऑनलाईन डांसिंग, सिंगिग व अन्य कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ जिसमें कई प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराकर इसमें भाग लिया। 
वहीं महाराजा अग्रसेन जयंती के एक दिन पूर्व शुक्रवार को मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल व समस्त कार्यकारिणी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 41 यूनिट रक्तदान कर महाराजा अग्रसेन जयंती को यह कार्यक्रम समर्पित किया। इसके साथ ही शनिवार को सादगी के साथ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती की प्रतिमा पर सुबह 9 बजे आरती पूजन कार्यक्रम हुआ जिसमें मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल सहित समाज के वरिष्ठजनों पुरूष व महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही यह पूजा का कार्यक्रम दिन भर जारी रहा जिसमें समाजजनों के द्वारा कोरोना काल के समय में मास्क, सोशल डिस्टेंस और सेनेटाईज कर एक-एक करके महाराजा अग्रसेन की आरती में भाग लिया गया। 
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति कोरेाना काल की चल रही है और करैरा व पोहरी में विधानसभा उप चुनाव होने के चलते आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील रूप से लागू है। इन हालातों में सार्वजनिक कोई आयोजन ना करते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में ही महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक महाराजा अग्रसेन पूजन-आरती कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!