Press "Enter" to skip to content

भरे मंच से मांगी राठखेडा के बेटे ने माफी ,पाेहरी में आसान नहीं राठखेड़ा, शुक्ला और कुशवाह की राह / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी में उप चुनाव का बिगुल बज चुका हैं और चुनावी रैलियां और जनसंपर्क शुरू हो गया है। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इतना ही जातिगत वोटों को बटोरने के लिए नेताओं के पुत्रों का भी सहारा लिया जा रहा है। सीएम िशवराजसिंह चाैहान के पुत्र कार्तिकेय के माध्यम से धाकड़ वोट बैंक को साधने की कोशिश की जा रही हैं तो वहीं रांठखेडा के पुत्र जीतू ने तो भरे मंच से अपने पिता के कार्यकाल के दौरान हुई गलतियों को लेकर माफी तक मांगी गई। इतना ही नहीं वर्तमान विधायकों से जनता असंतुष्ट हैं जिसके नतीजे में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले इन प्रत्याशियों को पूरी जोर आजमाइश का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस ने हरिवल्लभ पर अपना दाव खेला है। ब्राम्हण वोट बैंक के सहारे कांग्रेस अपनी नैया को पार लगाने में जुटी है। हरिवल्लभ की राह इसलिए आसान नहीं है क्याेंेकि वह पहले भी दो बार पोहरी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जिसमें एक बार कांग्रेस के टिकिट पर और दूसरी बार समानता दल से विधायक चुने गए हैं। इन्हें भी अपने कार्यकाल के दौरान विरोध् का सामना करना पड़ा था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!