Press "Enter" to skip to content

अगर दूसरी बार मतदाता ने वोट डाला तो बूथ लेबल एप से होगी पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव 2020 के लिए बूथ लेबल एप शुरू कर दिया है। उसके तहत प्रदेश के 19 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बूथ लेबल एप के इस्तेमाल के संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक बूथ लेबल एप से मतदान के समय मतदाता की पहचान डिजीटल तरीके से हो सकेगी और अगर मतदाता दूसरी बार वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचा तो बूथ लेबल एप से पकड़ा जाएगा। 
वोटर स्लिप को स्कैन करते ही मिलेगी मतदाताओं की संख्या 
भारत निर्वाचन अायोग ने सूचना प्रद्यौगिकी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मतदान केंद्र पर बूथ लेबल एप का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि बूथ लेवल ऐप से मतदान के समय मतदाताओं की पहचान हो सकेगी। इस दौरान मतदान केंद्र पर जैसे ही वोटर स्लिप को स्कैन किया जाएगा वैसे ही पूरी जानकारी निकलकर सामने आ जाएगी कि उस समय तक िकतने मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा चुका है साथ ही रियल टाइम में मतदान का प्रतिशत भी ज्ञात हो सकेगा। वहीं अगर कोई मतदाता फिर से वोट डालने आता है तो बूथ लेबल एप तत्काल उसे पकड़ लेगा जिससे फर्जी मतदान पर अंकुश लग सकेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!