Press "Enter" to skip to content

जेसीबी की बकेट से टकराकर कुंए में गिरी शराब ठेकेदार की फाेर्चूनर कार, शराब ठेकेदार की मौत / Shivpuri News

खनियाधाना। बसई के पूर्व सरपंच व आबकारी ठेकेदार अशोक राय की फाेर्चूनर कार रविवार की सुबह जेसीबी की बकेट से टकराकर 35 फीट गहरे कुंए में जा गिरी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ठेकेदार अशोक राय अपनी कार से बसई बडौरा से जा रहे थे और उनकी कार नौहरा गांव के पास पहुंची। तभी सड़क पर खुदाई कार्य करने वाली जेसीबी की बकेट से कार टकराई और सड़क किनारे स्थित कुंए में जा गिरी। इस हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चारपाई की मदद से कार के कांच तोड़कर फसे ठेकेदार व ड्रायवर को कुंए से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल आबकारी ठेकेदार को इलाज के लिए झांसी ले गए, लेकिन गंभीर रूप से घायल ठेकेदार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि ठेकेदार के साथ उनका ड्रायवर राहुल प्रजापति और गनर कुक्कू ठाकुर भी था जिसमें ड्रायवर राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!