Press "Enter" to skip to content

बिना नंबर के ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, युवक की मौत / Rannod News

रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेेत्र केे तहत आने वाले खरैह रोड पर एक ट्रेेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस ट्रेक्टर ने टक्कर मारी उस पर कोई नंबर नहीं था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं 
भीकम पुत्र जगना आदिवासी निवासी करोंदी 17 अक्टूबर को शाम के समय किसी काम से जा रहा था तभी पीछे से आ रहे बिना नंबर के ट्रेक्टर के चालक ने तेेजी व लापरवाही से चलाते हुए भीकम में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गया और गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!