Press "Enter" to skip to content

सीएम की सभा में धार्मिक पोस्टर बांटने पर बढ़ी पोहरी के भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें ,आचार संहिता को दिखाया आइना / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी वाेटरों को लुभाने के लिए कोई कोर-कसर बांकी नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा सहित कांग्रेस व बसपा जैसे मुख्य दलों के प्रत्याशी उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चत करने के लिए एड़ी चाेटी का जोर लगा रहे हैं। जिसमें अति उत्साह में आकर भाजपा प्रत्याशी ने आचार संहिता को ही आइना दिखा डाला। पोहरी में विगत रोज जब सीएम शिवराजसिंह चौहान की सभा चल रही थी तभी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा ने हिंदू देवी-देवताओं के फोटो वाले धार्मिक कलेंडडर वितरित कर डाले। वोटरों को लुभाने के लिए बांटे गए देवी-देवताओं के कलेंडरों से भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं और कानून के जानकारों का कहना है कि आचार संहिता के दौरान इस तरह का कदम भाजपा प्रत्याशी के लिए महंगा साबित हो सकता है। 
नामांकन खारिज होने से लेकर हो सकती है जेल भेजने तक की कार्रवाई
कानून के जानकाराें के मुताबिक आचार संहिता के दौर में भाजपा प्रत्याशी द्वारा किया गया यह क्रत्य अाचार संहिता की उल्लंघन की श्रेणी में आता है। आचार संहिता के िनयमों के मुताबिक इस तरह के मामले में अगर शिकायत दर्ज कराई जाए तो जांच के बाद प्रत्याशी का न िसर्फ नामांकन खारिज हो सकता है वरन जेल जाने तक की नौवत आ सकती है। क्योंकि आचार संहिता में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों और समर्थकों को रैली जूलूस या अन्य चुनावी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति तो लेनी ही होती है वहीं इन कार्यक्रमों में कोई भी राजनैतिक दल जाति या धर्म के आधार पर वोट नहीं मांग सकता। इस वजह से भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
यह बोले अधिकारी
अभी जिलें में आचार संहिता लागू हैं। इस तरह के मामले में अगर िशकायत दर्ज कराई गई तो िशकायत की जांच िजला िनर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिक्रत िकए गए संबंधित अधिकारी द्वारा की जाएगी। मामले में संबंधित अधिकारी जांच करेंगे और जो भी िनयम अनुसार कार्रवाई होगी उसके मुताबिक फैसला लिया जाएगा। 
अरबिंद वाजेपयी, जिला उप उपनिर्वाचन अधिकारी शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!