शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत गांधी पेट्रोल पंप पर गए एक युवक का मोबाइल चोर चुराकर ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शशिकांत पुत्र सुरेश शिवहरे निवासी चंद्राकॉलोनी हाथीखाना ने बताया कि वह 7 अक्टूबर को गांधी पेट्रोल पंप पर गया हुआ था यहां उसका मोबाइल कीमत 5 हजार को कोई चुराकर ले गया। मोबाइल चोरी होने के बाद आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले में मोबाइल चोेरी की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment