शिवपुरी: जिले में रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कड़ा एक्शन देखने को मिला है.यहां कोलारस तहसीलदार ज्योति लक्षकार पर अवैध उत्खनन के मामले में रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर प्रभारी मंत्री ने तहसीलदार को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने अवैध उत्खनन रोकने का संकल्प लिया है और वह अपने संकल्प पर कायम है.अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
दरअसल पूरा मामला कोलारस के खुरई रोड पर रहने वाले विक्रम राजावत ने कोलारस तहसीलदार ज्योति लक्षकार पर मुरम से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ने के एवज में ₹30000 रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.
विक्रम ने इस मामले में पेट्रोल पंप सहित बाजार के सीसी फुटेज भी उपलब्ध कराए थे जिसमें तहसीलदार का वाहन और मुरम से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों दिखाई दे रहे हैं.पीड़ित ने इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम सहित बीजेपी नेता हरिओम रघुवंशी को दर्ज कराई थी.जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था.बीजेपी नेता हरिओम रघुवंशी ने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से की जिसके बाद मंत्री ने कोलारस तहसीलदार को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने तहसीलदार रिश्वतखोरी मामले की जांच सक्षम अधिकारी से कराने की बात भी कही है.

प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में कोलारस तहसीलदार सस्पेंड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from KolarasMore posts in Kolaras »
- फोरलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा: मामा की मौत भांजा घायल, 6 बहनों के बीच इकलौता भाई था मृतक / Shivpuri News
- ससुराल से लौट रहे युवक में अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर, मौत / Shivpuri News
- प्रेमी जोड़ा पहुंचा कलेक्टर के पास कहा हम एक दूसरे से करना चाहते हैं शादी / Shivpuri News
- स्व. रामसिंह यादव की स्मृति में विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खतौरा में / Shivpuri News
- हीरामन बाबा स्थान पर लगा मेला, हज़ारो श्रद्धालु पहुचें परिक्रमा करने, 5 किलोमीटर पैदल चले / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News















Be First to Comment