शिवपुरी। बदरवास तहसील की रन्नौद क्षेत्र के ग्राम सेसई में नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर आयोजित हुई झांकी में देश की गंगा-जमुनी तहजीव की मिसाल पेश की गई। इस दौरान नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन करने वाली आदिवासी समाज की समिति ने झांकी का शुभारंभ करने के लिए स्व. अली हसन आजाद के पुत्र दिलावर हसन आजाद को आमंत्रित किया था। दिलावर हसन ने फीता काटकर मां दुर्गा की झांकी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ दर्जनभर धर्मप्रेमी लोगों के साथ आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे। बहरहाल नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर यह शुभारंभ क्षेत्र की जनता के बीच चर्चा का वायस बना हुआ है।






Be First to Comment