Press "Enter" to skip to content

239 सेंपलों की जांच में निकले 9 पॉजीटिव, कुल 14 निकले पॉजीटिव / Shivpuri News

शिवपुरी। सीएमएचओ द्वारा मंगलवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में जिले में 14 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा का कहना है कि मेडीकल कॉलेज में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे गए सेंपलों में से 9 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं 5 मरीज एंटीजिन किट टेस्ट में पॉजीटिव मिलने से मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। डॉ. शर्मा का कहना है कि मंगलवार को जो 239 सेंपल कोरोना टेस्ट के लिए मेडीकल काॅलेज भेजे गए थे उनमें शहर के टेकरी, आईटीबीपी, पुलिस लाइन, शक्तिपुरम, 18वीं बटालियन, फूलपुर व कृष्णपुरम में 1 तथा राजीव नगर में 2 मरीज पॉजीटिव आए हैं। बहरहाल उपचुनाव नजदीक आते ही दिनों-दिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार में कमी आने से महकमे ने राहत की सांस ली है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!