एमएम चौराहे पर बाइक सवार में स्कूटी ने मारी टक्कर, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एमएम चौराहे पर एक बाइक सवार में स्कूटी के चालक ने टक्कर मार दी। धर्मेंद्र पुत्र सुरेश कुमार परिहार निवासी न्यू पुलिस लाइन शिवपुरी ने बताया कि बीते रोज वह हवाई खाना से अपने सेठ की बाइक से घर जा रहा था जैसे ही वह एमएम चौराहे के पास पहुंचा तो कलेक्ट्रेट रोड तरफ से आ रहे स्कूटी के चालक ने तेजी व लपरवाही से स्कूटी को चलाकर बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और शरीर में जगह-जगह मूदी चोटें आईं। घटना के बाद वह थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया। वहीं स्कूटी सवार टक्कर मारने के बाद वाहन सहित फरार हो गया।

संबंधित खबरें