Press "Enter" to skip to content

अस्पताल के सामने से बाइक चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत जिला अस्पताल के सामने से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। विष्णु भट्ट पुत्र नैनेराम भट्ट निवासी बीज गोदाम के पास मनियर ने बताया कि 20 अक्टूबर को शाम के समय वह अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने गया था। यहां उसने बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!