Press "Enter" to skip to content

कमलनाथ ने भीड़ के मामले में शिवराज सिंधिया की जोड़ी को पीछे छोड़ा / Shivpuri News

िशवपुरी। िशवपुरी िजले की पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी सभा संबोधित करने आए। उन्होंने पहली सभा करैरा में और दूसरी सभा बैराड़ में ली। उनकी दोनों सभाओं में भीड़ आश्चर्यजनक ढंग से बहुत अधिक थी जो कि पहले िशवराज और िसंधिया की हुई चुनावी सभाओं में देखने में नहीं आई। इन सभाओं में मतदाताओं में जो उत्साह िदखा उससे लगता है कि सत्ता का प्रभाव कहीं कमजोर न पड़ जाए। 
िदखाए आक्रामक तेवर
पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कस्बे बैराड़ में कल कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला की सभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने संविधान का हवाला देकर शिवराज सिंह चौहान की खरीद फरोख्त पर तीखा निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि नेहरू और बाबा साहब ने संविधान में उपचुनाव का प्रावधान इसलिए रखा था, जिससे किसी विधायक या सांसद की मृत्यु होने पर उपचुनाव हों लेकिन यहां तो 28 में से 25 सीटों पर सौदेबाजी के कारण चुनाव हो रहे हैं। सौदा कर लो,बोली लगा लो चुनाव हो जाएगा। यह संविधान के साथ खिलवाड़ है। मध्यप्रदेश के बारे में धारण बन गई है कि यहां तो बिकाऊ चुनाव हो रहा है। यहाँ के वीर सीमा पर खड़े हैं, वे सबकुछ बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन न बिकना और गद्दारी कभी पसंद नहीं करेंगे।
िसंधिया पर भी िकए शुक्ला ने कटाक्ष
िसंधिया के घुर िवरोधी माने जाने वाले हरिवल्लभ शुक्ला ने भी तीखा िनशाना साधा और कहा कि सिंधिया के चलते 40 साल में कांग्रेस का िवकास तक नहीं हो सका और अब कांग्रेस खुलकर िसंधिया का िवरोध करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सुरेश ने 62 हजार मतदाताओं के साथ िवश्वासघात किया है और 35 करोड़ रूपए में उन्होंने क्षेत्र की जनता का सौदा कर िदया है।
करैरा में महिला ने साड़ी फाड़कर बांधी कमलनाथ को राखी
करैरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव के समर्थन में सभा लेने पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने जमकर िसंधिया और प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसा और कहा कि भाजपा के खरीद फरोख्त के चलते प्रदेश की 25 सीटों पर उप चुनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने िसंधिया को मान िदया था लेकिन यह मान उन्हें रास नहीं आया। इस मौके पर एक महिला ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर पूर्व सीएम कमलनाथ को राखी बांधी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!