Press "Enter" to skip to content

विधानसभा पोहरी के सभी अभ्यर्थी प्रेक्षक को व्यय लेखों की जानकारी दें / Shivpuri News

शिवपुरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 24 पोहरी से चुनाव लड़ रहे समस्त अभ्यर्थी संबंधित व्यय प्रेक्षक को संधारित व्यय लेखों का निरीक्षण कराए। व्यय प्रेक्षक 23 अक्टूबर, 28 अक्टूबर एवं 2 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर पोहरी में उपस्थित होकर व्यय लेखों का निरीक्षण करेंगे। अभ्यर्थी नियत समय एवं स्थान पर व्यय लेखों की जानकारी के साथ स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
विधानसभा क्षेत्र 24 पोहरी के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1751 की धारा 77(1) के अनुसार प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए उसके नामांकन की तारीख से निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तारीख अभ्यर्थी अथवा उसके एजेन्ट द्वारा उपगत या प्राधिकृत किए गए सभी व्ययों का पृथक एवं सही लेखा रखना अनिवार्य है। व्यय लेखा नियत समय और स्थान पर नहीं करने की स्थिति में विधिक उपबंध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 171(झ) के तहत कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!