Press "Enter" to skip to content

धोखाधड़ी: पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ’अन्नी’ 66 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने गुरूवार को नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी के खिलाफ 66 लाख के चेक बाउंस की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 
 
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गणेशी लाल जैन के बेटे पवन जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ अन्नी ने साल 2019 में फतेहपुर के पास एक जमीन का सौदा 90 लाख रुपए में किया था। जमीन के बदले अनिल शर्मा ने 25 लाख रुपए नकद और शेष राशि के चेक पवन जैन को दे दिए थे। लेकिन यह चेक बाद में बाउंस हो गए।
इस पर से पवन जैन ने अनिल शर्मा से पैसे देने की बात कही तो अनिल शर्मा ने उसको उन चेक के बदले दूसरे दो चेक दे दिए जो बाद में बैंक में लगाए तो पता चला कि वह दोनों चेक चलन से बाहर हैं। इसके बाद भी पवन ने अनिल से पैसे देने के लिए कहा। कई बार बात की लेकिन अनिल शर्मा ने शेष राशि का भुगतान नहीं किया। पवन जैन ने कोतवाली थाना शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का के दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!