Press "Enter" to skip to content

घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी, नकदी चुरा ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली में चोरों ने एक सूने घर का ताला दिन में ही चटका दिया। चोर यहां से सोना-चांदी व नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रविदास जाटव पुत्र शिवचरण जाटव निवासी लुधावली ने बताया कि बीते रोज दोपहर के समय वह घर का ताला लगाकर कहीं चला गया। जब वह लौटकर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जिस पर वह अंदर गया जहां सारा सामान बिखरा हुआ था और घर में रखे 18 हजान नकदी, एक चांदी की करधौनी, एक चांदी की पायल, सोने की चैन, कान की वाली सहित कुल 48 हजार रुपए का सामान चोरी हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!