Press "Enter" to skip to content

बाइक से ले जा रहा था 150 लीटर डीजल, पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत फोरलाइन पर पुलिस ने एक युवक को बाइक से केनों में भरकर डीजल ले जाते हुए गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार सुरवाया पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बाइक से केनों में भरकर डीजल ले जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और सुरवाया फोरलाइन पर युवक को रोककर तलाशी ली तो बाइक पर रखी तीन कैनों में 150 लीटर डीजल भरा हुआ था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त किए गए डीजल की कीमत 11 हजार 850 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!