Press "Enter" to skip to content

माल लेकर उज्जैन जा रहे ट्रक मालिक की लग गई नींद, ड्रायवर व साथी 70 हजार, मोबाइल लेकर हुए फरार / Shivpuri News

शिवपुरी। धौलगढ़ फाटक के पास आधी रात चालक की नीयत बिगड़ गई और मालिक को ट्रक में ही सोता छोड़कर 70 हजार रुपए नगद, मोबाइल सहित गाड़ी की चाबी लेकर भाग गया। ट्रक मालिक ने चालक सहित उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।
ट्रक मालिक घनश्याम (45) पुत्र लोहरेलाल पाल निवासी ग्राम बूढ़दा हाल निवास कत्थामिल के पास शिवपुरी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात ग्वालियर से ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 8151 में माल लेकर उज्जैन के लिए निकला था। ट्रक में उसकी नींद लग गई। रात करीब 2 बजे धौलागढ़ फाटक के पास चालक अंकेश रावत निवासी माता का बीलवरा ने ट्रक रोक दिया। ट्रक में अंकेश के संग रिंकू, मंगल सहित एक अन्य साथी भी मौजूद था। उसके 70 हजार, मोबाइल व ट्रक की चाबी लेकर भाग गए। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!