शिवपुरी। एफएसटी.6 ने पुलिस की मदद से भानगढ़ में नाके पर चेकिंग के दौरान गाड़ी में 1.90 लाख रुपए बरामद किए हैं। सुभाषपुरा थाना प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कार क्रमांक डीएल 6 सीएल 7196 की तलाश ली। गाड़ी में एक लाख 90 हजार रुपए बरामद हुए हैं। कार सवार हर्षित शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा कांसगंज उप्र का कहना है कि वह शिवपुरी में ईंट और सरिया के काम के लिए पैसे लेकर आ रहा था।






Be First to Comment