Press "Enter" to skip to content

नंदेऊ ने रिश्तों को किया कलंकित, पति काे बताया तो उसने भी पीटा गर्भपात कराया / Shivpuri News

शिवपुरी। नंदेऊ ने मेरे साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित कर दिया। पति से शिकायत की तो अवैध कट्टा दिखाकर मुझे डराया धमकाया और नंदेऊ के साथ मिलकर मारपीट की। जब इसकी शिकायत पुलिस में की तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई। न ही मेडिकल कराया। दहेज के लिए ससुराली जन बार.बार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। कार्रवाई कुछ हो नहीं रही इसलिए परिजनों के साथ अपनी आपबीती सुनाने शिवपुरी आई हूं। यह पीड़ा मंगलवार को एसपी आफिस पहुंची एक महिला की है। जिसने पति और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
लिखित आवेदन देकर एसपी कार्यालय में अपनी शिकायत सुनाते हुए महिला ने बताया कि सवा साल पहले परिजन ने शादी में अल्टो कार के साथ जेवरात और हैसियत अनुसार दहेज दिया था। लेकिन और दहेज के लालच में पति के साथ सास और ससुराली जन द्वारा प्रताड़ित किए जाने लगा। इस दौरान जब एक महीने पहले नंदेऊ आए तो उन्होंने गंदा काम किया। इसकी शिकायत जब पुलिस में करनी चाही तो घर से बाहर नहीं जाने दिया।
एक महीने बाद जब परिजन के माध्यम से बात ससुरालीजनों तक आई तब कहीं जाकर बमुश्किल मैं अपने परिजनों के साथ मायके आ सकी। आज शिकायत लेकर एसपी ऑफिस आई हूं जहां कार्रवाई की मांग की। महिला ने इस दौरान यह भी बताया कि उसके साथ दुराचार होने के साथ साथ पति ने एक बार झांसी में और एक बार दतिया में जबरन गर्भपात कराया। अब मामले में कार्रवाई की मांग परिजनों ने की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!