Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में पलटा, दबने से बुजुर्ग की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खोड़ क्षेत्र के बपावली गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। हादसे में 70 साल के वृद्ध की मौत हो गई है। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार हरिलाल पुत्र गिरधारी लोधी निवासी ग्राम बपावली, चलाक लालराम जाटव पुत्र गज्जूराम जाटव और भौंतू आदिवासी ट्रैक्टर.ट्रॉली लेकर घास भरने खेत पर जा रहा था। गांव में मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पांच फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया।
हादसे में हरिराल लोधी की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं हादसे में चालक लालराम जाटव घायल हो गया। हादसे के बाद भौंतू आदिवासी भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। खाई में ट्रैक्टर के नीचे से मृतक का शव निकलवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!